Yamaha RX100 मार्केट में मचाने आ गई धमाल, 85 Kmpl है माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

यामाहा RX100 का नाम तो हर बाइक लवर के दिल में बस्ता है। 80 और 90 के दशक में ये बाइक सड़कों की बादशाह थी, जिसकी तेज रफ्तार और हल्का वजन आज भी फैंस को याद आता है। अब खबरें आ रही हैं कि 2026 में ये आइकॉनिक बाइक भारत में दोबारा लॉन्च हो सकती है, वो भी मॉडर्न टच के साथ।

पुरानी RX100 की कहानी

RX100 को 1985 में भारत लॉन्च किया गया था और ये 1996 तक बनी। इसका 98cc का 2-स्ट्रोक इंजन 11 PS पावर देता था, जो उस जमाने में कमाल का था। सिर्फ 103 किलो वजन वाली ये बाइक 100 किमी/घंटा तक टॉप स्पीड छू लेती थी, और माइलेज 35-45 किमी/लीटर मिलता था।

हर कोई इसकी रेसिंग वाली फील के दीवाना था। सड़कों पर इसका घुंघरू जैसा साउंड सुनाई देता तो लोग मुड़-मुड़कर देखते। लेकिन एमिशन नॉर्म्स की वजह से 2-स्ट्रोक इंजन बंद हो गया, और RX100 गायब हो गई। आज भी यूज्ड मार्केट में इसके लिए लाखों रुपये लग जाते हैं।

वापसी की अफवाहें क्यों गर्म हैं?

यामाहा इंडिया के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कई इंटरव्यू में कन्फर्म किया कि RX100 का ब्रांड वापस लाना चाहते हैं। 2022 से ही ये बात चल रही है, और 2026 के बाद लॉन्च की बात कही गई। लेकिन चैलेंजेस हैं – BS6 और आने वाले BS7 नॉर्म्स को मैच करना।

कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि नई RX100 जनवरी 2027 तक आ सकती है। यूट्यूब पर वीडियोज में 2026 मॉडल का रिवील दिखाया जा रहा है, जिसमें रेट्रो डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स हैं। फैंस एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये सिर्फ बाइक नहीं, इमोशन है।

नई RX100 में क्या होगा खास?

अफवाहों के मुताबिक, नया मॉडल 100-125cc का फोर-स्ट्रोक इंजन वाला होगा, लिक्विड कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड। पावर 11 PS के आसपास, लेकिन स्मूद परफॉर्मेंस के साथ। डिजाइन पुरानी जैसी – राउंड हेडलैंप, टीयर्ड्रॉप फ्यूल टैंक, लेकिन LED लाइट्स और डिजिटल डिस्प्ले मिल सकते हैं।

ब्रेकिंग में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम के साथ सिंगल चैनल ABS की उम्मीद। वजन 120 किलो तक, फ्यूल टैंक 10-12 लीटर। सस्पेंशन टेलिस्कोपिक फोर्क और एडजस्टेबल रियर। ये सिटी राइडिंग और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट होगी। पुरानी वाली रॉ पावर की कमी तो होगी, लेकिन माइलेज बेहतर हो सकता है।

कीमत और कॉम्पिटिशन का खेल

एक्सपेक्टेड प्राइस 1.4 से 1.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम। कुछ जगहों पर 1.8 लाख तक की बात हो रही। ये TVS Raider, Bajaj Pulsar N125 या Suzuki Gixxer SF से मुकाबला करेगी। लेकिन RX100 का नॉस्टैल्जिया फैक्टर इसे अलग बनाएगा।

Also Read this – 2026 Cadillac Eldorado Revieled powerful engine, eligent features at low cost

अगर यामाहा पुरानी साउंड जैसा एग्जॉस्ट नोट और लाइटवेट फील दे दे, तो मार्केट हिला देगी। प्रीमियम प्राइस जस्टिफाई करने के लिए परफॉर्मेंस ही कुंजी होगी।

फैंस की उम्मीदें और रियलिटी चेक Yamaha RX100

RX100 फैंस क्लब्स में डिस्कशन जोरों पर हैं। कईयों को लगता है कि 2-स्ट्रोक वाली असली RX100 ही असली है, फोर-स्ट्रोक कॉम्प्रोमाइज होगी। लेकिन मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS और बेहतर ब्रेक्स इसे फैमिली यूज के लिए अच्छा बनाएंगे।

यामाहा का फोकस स्पोर्ट्स बाइक्स पर है, लेकिन RX100 से वो कम्यूटर सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। अगर लॉन्च हो गया, तो स्ट्रीट्स पर फिर वही जादू छा जाएगा। वेट एंड वॉच!

Leave a Comment